September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कटंगी में कृषि केंद्रों का सघन निरीक्षण, कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे


बालाघाट-;5 सितम्‍बर 2026। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कृषि सामग्री की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के उद्देश्य से कटंगी क्षेत्र में विभिन्न कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटंगी श्री विजय सिंह यादव के आदेशानुसार तहसीलदार कटंगी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कटंगी श्री एच.सी. डहेरिया के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने कृषि केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की।

निरीक्षण दल में कृषि विकास अधिकारी श्री पी.सी. गजभिये एवं कृषि विकास अधिकारी श्री महेन्द्र मर्सकोले शामिल रहे। टीम द्वारा कृषि केंद्रों पर उपलब्ध बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की गुणवत्ता, स्टॉक, उपलब्धता, विक्रय व्यवस्था तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कीटनाशक उत्पादों के नमूने नियमानुसार लिए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कृषि केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि किसानों को केवल गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही स्टॉक एवं विक्रय से संबंधित अभिलेखों का विधिवत संधारण करने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग द्वारा किसानों के हितों की सुरक्षा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कृषि केंद्रों की जांच एवं कृषि आदानों के नमूना संग्रहण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।

अन्य ख़बरें

परसवाड़ा के गांवों में लगातार बाघ की दस्तक, विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Newsdesk

शिक्षकों का सम्मान कर कांग्रेस ने मनाया शिक्षक दिवस

Newsdesk

माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान के तहत विकासखंड सोहागपुर में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading