सेवानिवृत्त शिक्षकों का तिलक, माला, शाल एवं श्रीफल से किया सम्म
शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिला कांग्रेस भवन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता एवं कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामनरेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षकों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्री आर.पी. सिंह, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री सीताशरण शुक्ल, श्री रामकरण गुप्ता, श्री नीलेश शुक्ल, श्री नरेश सिंघल, श्री सुरेश कुमार मिश्रा, श्री केदारनाथ गुप्ता, श्री सुरेश प्रसाद साहू, श्री राजेन्द्र कुमार परौहा, श्री कमल नारायण शुक्ला, मो. एजाज खान, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री मनोज खरे, श्री पी.एस. जाट, श्री कमला प्रसाद कोल, श्री हरीश चतुर्वेदी, श्रीमती बबिता दुबे, श्री प्रहलाद प्रसाद शर्मा, श्री लालमन गुप्ता, श्री रमेश प्रसाद, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री सूर्यप्रताप सिंह, श्री कमलेश कुमार मिश्रा, श्री ददुआ सिंह, श्री मनोजकांत शर्मा, श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी, श्रीमती बिप्रणवती सिंह, श्री कामता प्रजापति, श्रीमती कृष्णा प्रजापति, श्री चन्द्रशेखर वर्मा एवं श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ पत्रकार विनोद शुक्ला अन्य शिक्षक शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे उनके चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। एक शिक्षक अपने ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों के माध्यम से कई पीढ़ियों को दिशा देता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का वह दीपक है, जो स्वयं प्रकाशमान रहकर दूसरों के जीवन को प्रकाशित करता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य है। कांग्रेस द्वारा शिक्षक दिवस पर ऐसे वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करना उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।
कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में समर्पित किया है। उनका सम्मान नई पीढ़ी को शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, शिक्षा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनरेश तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, बुढ़ार जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन, सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास दास सोनी, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, पार्षद हीरालाल प्रजापती, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश अग्रवाल, रज्जन खान, इकबाल खान,अजय सनपाल आदि काँग्रेसजन एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


