24.2 C
Jabalpur
September 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सभी समाज को साथ लेकर चलने की सोच के कारण ही आज गोवारी समाज को मिली है भव्य सामुदायिक भवन की सौगात……….प्रदीप जायसवाल



गोठान के कार्यक्रम मे गोवारी समाज ने अतिथीयो को स्वागत रैली के माध्यम से गाजे बाजे के साथ लाया कार्यक्रम स्थल
वारासिवनी……जन्माष्टमी पर गोवारी समाज को प्रसन्नचित करते हुये पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने नपा परिषद के माध्यम से भव्य सामुदायिक भवन की सौगात प्रदान की है। आज लोकार्पण कार्यक्रम मे नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल,पार्षदगणो व मुख्य अधिकारी सूर्यप्रकाश उके आदि अतिथीयो को गोवारी समाज ने मुख्य मार्ग से स्वागत रैली निकालकर गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया।
आज वार्ड 12 के गोठान मे गोवारी समाज बेहद उत्साहित नजर आया। उनकी एक मांग पर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल व नपा परिषद ने 12 लाख 50 हजार रूपये की राशी से चमचमाते सामुदायिक भवन की सौगात प्रदान कर जन्माष्टमी पर्व की खुशिंयो को दुगुना कर दिया।
समाज की भारी भीड की बीच अतिथीयो मे पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, पार्षदगणो व सभापतियो मे संदीप मिश्रा, श्रीमती ललिता लोकेश ठाकरे, धर्मू जोशी, प्रवीण डोंगरे, मोनू लिमजे के साथ प्रवीण रूसिया, समीर बिसेन, मिथुन बुरडे, शंशाक डोंगरे आदि ने बकायदा लोकार्पण पत्थर व लाल फीटा काटकर औपचारिक रूप से यह भवन समाज को समर्पित कर दिया। वहीं सामाजिक, धार्मिक व वैवाहिक समारोह के समय इस भवन की सुविधा मिलने से समाज मे उत्साह भी देखा गया।
सबसे पहले जन्माष्टमी पर विराजित श्रीक्रष्ण व राधाजी की प्रतिमा का पूजन अतिथीयो के द्वारा किया गया। दूसरी ओर गोवारी समाज ने इस सौगात के बाद भी पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल व नपा परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे से इस सामुदायिक भवन के स्वागत गेट, बाउडी्रवाल सहित अन्य सुविधाओ की मांग ज्ञापन सौपकर की। जिस पर अतिथीयो ने विश्वास दिलाया की यह मांगे भी प्राथमिकता के साथ अवश्य पूरी होने जा रही है।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा की सभी समाज को साथ लेकर चलने की हमारी कार्यशैली का परिणाम है की आज गोवारी समाज को भी भव्य सामुदायिक भवन की सौगात मिल गयी है। अब इस समाज के अनेको कार्यक्रमो के दौरान होने वाली दिक्कते भी दूर हो गयी है। अब समाज से यह उम्मीद भी है की भले आपकी पुरानी पीढि संघर्ष करते हुये बीत गयी है। किंतू अब नयी पीढि को शिक्षा की शक्ति से अवगत कराकर हमे अन्य समाज की तरह तेज गति से कदम बढाना है। जिससे हम सभी के सर्वांगीण विकास की सोच को पुरा कर सके।
नपा अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे ने कहा की उनके कार्यकाल मे नपा परिषद मे विकास के जो बडे बडे कार्य संपादित हुये है उसके पीछे हमारे नेता प्रदीप जायसवाल की शक्ति है। आज भी नगर मे स्विमिंग पूल निर्माण, भव्य वैवाहिक लान, नये बस स्टाप का निर्माण जैसे कार्य डा्रइंग डिजाइन के साथ  तेज गति से शुरू है। आज गोवारी समाज ने जो ज्ञापन सौपा है। वह कार्य भी जल्द समाज को पुरा होते नजर आयेगे।
आज लोकार्पण के समय विशेष रूप से समाज की ओर से सर्वश्री राजेन्द्र कारसर्पे ब्लाक अध्यक्ष, अज्जू भोंडे, संतोष चैहान बंडू, शैलेन्द्र चैधरी, तरूण सहारे, देवी कारसर्पे, महेश नेवारे, बालकिशोर कुशराम,रविन्द्र बिसेन आदि के साथ महिला मंडल मे ललिता गजबे अध्यक्ष, संध्या चैधरी, सुधा भोंडे,सीमा सहारे,संयोगिता चैधरी,निशा ठाकरे,संगीता चैधरी,कंचन नेवारे आदि सक्रिय भी नजर आयी।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत

Newsdesk

सत्य निकेतन हादसा: आरोपी पीजी संचालक पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

FIR के विरोध में पाटन थाने का घेराव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading