September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

NSUI उमरिया ने महाविद्यालयों के शिक्षकों का किया सम्मान


उमरिया- शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI जिला उमरिया द्वारा जिले के महाविद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान किया गया। NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में NSUI की टीम ने शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया एवं शासकीय आदर्श महाविद्यालय पहुंचकर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को पुष्पगुच्छ अर्पित कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान NSUI पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
*शिक्षा और संस्कार देने में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण — मो. असलम शेर*
NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। एक शिक्षक विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने का काम करता है। आज हम शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सभी शिक्षकों को नमन करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि NSUI हमेशा शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाता रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और महाविद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। इस अवसर पर NSUI की जिला एवं महाविद्यालय इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

बीएसएनएल की वेबसाइट में टेलीकॉम की 35 एकड़ जमीन का जिक्र नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading