23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

विमेंस एशिया कप: सिर्फ 22 साल की शेफाली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रच दिया इतिहास

नई दिल्ली,  शेफाली वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। शेफाली ने यह कारनामा 22 साल 220 दिन की उम्र में किया। इसी के साथ शेफाली ने आयरलैंड की गैबी लुईस (24 साल 347 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस लिस्ट में यूएई की ईशा ओझा (27 साल 139 दिन) तीसरे पायदान पर हैं, जबकि भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (27 साल 171 दिन) चौथे और वेस्टइंडीज की दिग्गज क्रिकेटर हेली मैथ्यूज (27 साल 347 दिन) पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में शेफाली ने पाकिस्तान के विरुद्ध 6 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन की पारी खेली। इसी के साथ शेफाली ने इस आंकड़े को पार कर लिया। शेफाली महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन बनाने वाली 16वीं खिलाड़ी हैं।  इस लिस्ट में वह स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बाद भारत की तीसरी खिलाड़ी हैं।

अन्य ख़बरें

हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना

Newsdesk

सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का ‘छक्का’, भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading