22.5 C
Jabalpur
September 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी बांध अपडेट: आठ गेट बंद, पांच गेट से पानी की निकासी



जबलपुर। बरगी बांध के जलस्तर और पानी की आवक को देखते हुए बांध के आठ गेट बंद कर दिए गए हैं, जबकि अब पांच गेट 0.50 मीटर की ऊंचाई पर खुले हैं। इन गेटों से नर्मदा नदी में पानी की निकासी की जा रही है।
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के 6 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार बरगी बांध का जलस्तर 421.25 मीटर दर्ज किया गया। बांध में लाइव जल क्षमता 2800 एमसीएम यानी 88.05 प्रतिशत है। पिछले चार घंटे में बांध में पानी की औसत आवक 102 क्यूमेक रही।
बांध से आरबीपीएच के जरिए 210 क्यूमेक, गेटों से 375 क्यूमेक, एलबीएमसी से 12 क्यूमेक और आरबीएमसी से 8 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल डिस्चार्ज 605 क्यूमेक है, जबकि नदी में कुल 585 क्यूमेक पानी पहुंच रहा है।
सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में बांध क्षेत्र में 1.07 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसूनी सीजन में अब तक कुल 1114.44 मिमी वर्षा हो चुकी है।
वहीं पिछले वर्ष 6 सितंबर को सुबह 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 422.45 मीटर और लाइव क्षमता 3113.50 एमसीएम यानी 97.91 प्रतिशत थी। इस वर्ष बांध का जलस्तर और जल भंडारण पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत

Newsdesk

सत्य निकेतन हादसा: आरोपी पीजी संचालक पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

FIR के विरोध में पाटन थाने का घेराव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading