23 C
Jabalpur
September 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर-इंदौर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द, यात्री परेशान



जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह हैदराबाद से जबलपुर होकर इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। अचानक उड़ान कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी, जबकि कुछ यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई।
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से उड़ान भरने के बाद इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय पर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां से विमान को सुबह 9:20 बजे इंदौर के लिए रवाना होना था, लेकिन उड़ान से पहले विमान में तकनीकी खराबी सामने आ गई। इसके बाद एयरलाइन ने फ्लाइट को रद्द करने का निर्णय लिया।पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

विमान में रखवा दिया था यात्रियों का सामान

यात्रियों के मुताबिक, फ्लाइट रद्द होने की जानकारी देने से पहले उनका सामान विमान में रखवा दिया गया था। इसके बाद अचानक उड़ान कैंसिल होने की सूचना दी गई, जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन गई। कुछ यात्री वापस अपने घर लौट गए, जबकि अन्य इंदौर पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधन तलाशते नजर आए।

कुछ यात्रियों को दिल्ली के रास्ते भेजा गया
बताया गया कि कुछ यात्रियों को दिल्ली के रास्ते इंदौर भेजने की व्यवस्था की गई। वहीं, कुछ यात्रियों को तत्काल इंदौर के लिए दूसरी फ्लाइट नहीं मिल सकी, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।समाचार

यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यदि तकनीकी कारणों से फ्लाइट रद्द करनी पड़ी, तो यात्रियों को समय पर स्पष्ट जानकारी देने के साथ ही वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था भी जल्द की जानी चाहिए थी।

अन्य ख़बरें

खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी मामले में बड़ी कार्रवाई, 81 लाख रुपए नकद जब्त

Newsdesk

एचसीएल मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया ‘प्रगति 2026’ करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता सत्र

Newsdesk

प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading