शहडोल 07 सितम्बर 2026- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड गोहपारू द्वारा ‘‘माटी के गणेश, हर घर गणेश, अपने गणेश’’ कार्यक्रम का आयोजन संदीपनी विद्यालय गोहपारू में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
माटी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण श्री संतोष सिंह मरावी द्वारा दिया गया। घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जाने वाली गणेश प्रतिमाओं के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इससे पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में सभी अपना योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की वंदना एवं पूजन-अर्चना के साथ आरती की गई। इसके पश्चात ‘‘माटी के श्री गणेश’’ विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थितजनों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री आलोक सोंधिया, मेंटर श्री मुकेश पाठक, सुश्री सची तिवारी, श्री आनंद द्विवेदी, नवांकुर संस्था से श्री देवेंद्र सिंह, श्री मुकेश केवट, श्री अशोक अहीरवार, श्रीमती शिवानी द्विवेदी सहित सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।


