24.3 C
Jabalpur
September 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की तर्ज पर दही हांडी कार्यक्रम बन गया है शहर की पहचान,,,,,प्रदीप जायसवाल


मच गया शोर,,, के बीच गांधी चैक पर गोविंदाओं ने आखिर 25 फिट ऊंची मटकी फोड़ कर लगाये जयघोष
वारासिवनी…..नगर के गांधी चैक पर जन्माष्टमी की इस साल भी विशिष्ट पहचान देखने को मिली। दही हांडी प्रतियोगिता मे पानी की तेज बौछार,गुलाल की होली,तेज डीजे शोर के बीच गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाने श्रीकृष्ण भक्त भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे ग्रामीण  क्षेत्र की टीमो ने भी शामिल होकर बेहद उंची बंधी दही मटकी को फोडने का अनवरत प्रयास किया। और अंतत कंटगझरी की युवा टीम को इस कार्य मे सफलता मिल ही गयी।
बेहद लोकप्रिय व उर्जावान सांस्क्रतिक कार्यक्रम मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल पूर्व मंत्री ने श्रीकृष्ण लीलाओं की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुये कार्यक्रम को नगर की पहचान बनने की ओर इशारा किया। उन्होने कहा की यह उत्सव भगवान श्रीक्रष्ण की बचपन की उस लीला को दर्शाता है, जिसमे वे वं्रदावन मे ग्वालबालो के साथ मिलकर गोपियो के घरो से मक्खन व दूध चुराया करते थे। आज युवाओ की उर्जा व सहभागीता को देखकर हमारी सोच भी पुरी हो रही है। हम सभी को साथ लेकर नगर व क्षेत्र मे समान रूप से विकास की नयी गाथा लिखना चाहते है।
नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दादरे ने जन्माष्टमी के महत्व को रेखांकित कर आयोजन की सराहना की। उन्होने कहा की आज कार्यक्रम मे बेहद संुदर स्वरूप मे सजे हुये अनेक बालको को श्रीक्रष्ण के रूप मे देखकर बेहद प्रसन्नता भी हो रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने पूरे कार्यक्रम को कौमी एकता की पहचान निरूपित किया। उन्होने कहा की उनका बचपन भी इसी गांधी चैक मे व्यतीत हुआ है। इस स्थल पर सभी कार्यक्रम मे सभी की सहभागीता से बेहद सफल होते आये है।
इसी तरह पूर्व पार्षद सुनील पिपरेवार ने ग्राम ग्राम से आये गोविंदाओं का मार्गदर्शन करते हुये कार्यक्रम को नगर के त्योहारों को भव्य और एक नयी दिशा देने की बात कही। आयोजक टीम की तरफ से पार्षद व नगर मंडल अध्यक्ष सन्दीप मिश्रा ने प्रस्तावना उद्बोधन देते हुए अनवरत 6 साल के इस कार्यक्रम के सफर को प्रस्तुत किया। उन्होने प्रथम वर्ष के छोटे आयोजन का जिक्र करते हुये कहा की आज 6 वे वर्ष मे यह कार्यक्रम सभी के सहयोग के कारण विराट रूप ले लिया है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित सर्वश्री उत्कर्ष कासल, अमित एरपुड़े,शैलेंद्र तिवारी,अरमान खान,समीर बिसेन,रितेश पटले आदि ने भी गोविंदाओं की टोली को मानव पिरामिड बनाकर दही मटकी फोड़ने की शैली की सराहना की।आयोजक टीम की तरफ से पार्षद मोनु लिमजे ने बताया की प्रथम पुरस्कार कंटगझरी टीम को 7 हजार एक सौ रुपये,दिव्तीय पुरस्कार कायदी टीम को तीन हजार एक सौ रूपये प्रदान किया गया है।साथ ही भौरगड़, वारासिवनी व अन्य टीमो को भी पुरस्कृत कर आयोजन को सफल बनाने के लिये साधुवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे सर्वश्री संदीप मिश्रा, मोनू लिमजे,संजय रजक, शरद दुबे,जगदीश नेमा, संजय बांगडे,साजिद अली,मिथलेश बुरडे, शाहबाज मंसूरी,राहील खान, अभिषेक चैहान, अमन चैहान, मोंटी चैहान,निलेश डोंगरे,शंशाक डोंगरे,मयूर चैरसिया,साहिल खान,सिंद्वात मिश्रा, मोनू देवगिरकर, साबिर खान,रवि गोखले, परमेद्र हेडाउ आदि का योगदान सरहानीय रहा।

अन्य ख़बरें

खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी मामले में बड़ी कार्रवाई, 81 लाख रुपए नकद जब्त

Newsdesk

एचसीएल मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया ‘प्रगति 2026’ करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता सत्र

Newsdesk

प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading