*उगली/सिवनी।*
उगली थाना क्षेत्र में जुलाई माह में हुए सनसनीखेज शिक्षक दंपती हत्याकांड में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी है।
पुलिस दस्तावेजों के अनुसार थाना उगली में अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 103(1) एवं 238(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है। घटना 8 जुलाई से 10 जुलाई 2026 के बीच की है, जिसमें शिक्षक दंपती की हत्या कर शवों को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पहले पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लाल चंदानी द्वारा 5 अगस्त 2026 को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। अब इसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा द्वारा 30 हजार रुपये और बढ़ाए गए हैं। इस प्रकार कुल इनाम राशि 40 हजार रुपये हो गई है।
पुलिस ने कहा है कि जो भी व्यक्ति अज्ञात आरोपी के संबंध में ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देगा जिससे गिरफ्तारी संभव हो, उसे पुरस्कृत किया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
*सूचना के लिए संपर्क -*
पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी – 07692-220955
थाना प्रभारी उगली दयाराम शरणागत – 9479998043
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस हत्याकांड से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी भी पुलिस तक पहुंचाएं।


