24.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत लामता में 33 व्यक्तियों ने किया रक्तदान



महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ रक्तदान शिविरबालाघाट-19 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लामता में 19 सितंबर को महावीर इंटरनेशनल के समन्वित सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 33 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघन सिंह दाहिया के मार्गदर्शन में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ लामता सरपंच श्री हुलासमल जैन ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य है और इसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है।
इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरपंच श्री हुलासमल जैन, बीएमओ डॉ. शुभम सैयाम, वन समिति अध्यक्ष श्री शत्रुघन असाटी, ब्लड बैंक काउंसलर श्रीमती श्यामा ढालेकर सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
रक्तदान करने वाले लोगों ने इसे अपने लिए सुखद और संतोषजनक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिया गया रक्त यदि किसी जरूरतमंद की जान बचाने में उपयोगी होता है तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। रक्तदाताओं ने आमजन से भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

अन्य ख़बरें

शनिवार की राजस्व बैठक में नहीं पहुंचे तहसीलदार-नायब तहसीलदार

Newsdesk

ढाबों पर पुलिस की दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 18 लीटर अवैध शराब जब्त

Newsdesk

पुल नहीं तो वोट नहीं: ग्रामीणों का ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading