28.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वीर शहीद दयाल पनिका की शहादत में किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम


बिजुरी।महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सहीद दयाल पनिका जी की सहादत में एक  दिवसीय जिला स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का विशाल आयोजन सामुदायिक भवन वार्ड 13 कुरजा मार्ग में रविवार 20 सितंबर को किया गया,यह कार्यक्रम आदिवासी पनिका विकास संगठन जिला अनूपपुर इकाई के तत्वाधान मे किया गया,इस कार्यक्रम मे पनिका समाज के पुरुष,महिलाये,संगठन के पदाधिकारी, संरक्षक मण्डल के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे,संगठन के सदस्य लखनलाल पनिका मुख्य नपा अधिकारी ने शहीद दयाल पनिका जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई,20 सितंबर को उनकी याद में यह कार्यक्रम रखा गया है,उन्होंने आदिवासी पनिका समाज एवं देश के उद्धार के लिए ने अपना बहुमूल्य योगदान दिए,समाज के वंचित,पीड़ित जरूरतमंद लोगों की सहायता में कभी पीछे नहीं रहे,समाज उन्हें हमेशा मसीहा के रूप में याद करेगा,नपा अध्यक्ष श्रीमती सहविन पनिका ने आज के इस पावन अवसर पर शाहिद दयाल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम देश और समाज के लिए ईमानदार रहें तभी सभी का कल्याण होगा,देश और समाज वीर शहीद दयाल जी  के आदर्शों का अनुकरण करें और उनके बताएं मार्ग पर चले यही हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी,कार्यक्रम को सपना मौर्या चांदनी पनिका सरपंच, हीरा लाल पाटिल,केडी सोनवानी अन्य कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए,और श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बिसाहू लाल,ऐल्लार सोनवानी,संदीप पड़वार,दास बाबू गोरेलाल बाजरा,प्रहलाद दास, आर डी दीवान, प्रेमचंद पनिका, रामदीन पुरी,चांदनी पनिका,टीका दास, कामता प्रसाद,एस आर पूरी,मानिकपुरी जी एवं आदिवासी समाज की महिलाएं ,पुरुष बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अन्य ख़बरें

बाबा टोला हत्याकांड में मृतक का दोस्त राजा हिरासत में

Newsdesk

रांझी में पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिली देशी पिस्टल

Newsdesk

खितौला के युवक का शव नाले में मिला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading