September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एचआरसी कंपनी के वाहन ने मवेशियों को कुचला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम


कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर भालूमाड़ा केवई नदी पुल पर धरना
अनूपपुर। हिंदुस्तान पावर लिमिटेड जैतहरी से निकलने वाली फ्लाई ऐश के परिवहन में लगे एचआरसी कंपनी के वाहन से सोमवार, 21 सितंबर 2026 की सुबह भालूमाड़ा स्थित केवई नदी पुल पर विचरण कर रहे मवेशियों के कुचलने की घटना सामने आई। घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल मवेशी सड़क पर पड़े रहे और जीवन-मौत के बीच संघर्ष करते नजर आए।
घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, अभिषेक सिंह विकी अब्दुल कलाम सौरभ सिंह अजय यादव सचिन जायसवाल अमीन अहमद भारत मंगोलिया सोनू सिंह बाहुबली सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में केवई नदी पुल के ऊपर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि मवेशियों को कुचलने वाले वाहन की पहचान कर उसके चालक एवं संबंधित कंपनी के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल एवं प्रभावित मवेशियों के उपचार तथा उनके मालिकों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फ्लाई ऐश परिवहन में लगे वाहनों की तेज गति एवं लापरवाही पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्यकर्ताओं ने मांगों के निराकरण तक धरना जारी रखने की बात कही।

अन्य ख़बरें

अनूपपुर: नदी में डूबा छात्र मामले में  ठेकेदार-इंजीनियर पर प्रकरण पंजीबद्ध

Newsdesk

सीएमएचओ डॉ. दाहिया ने बिरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Newsdesk

आराध्या द्विवेदी का 15वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल ओपन चौंपियनशिप के लिए चयन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading