24.8 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गणेश झांकी में सीने से चिपके मासूम और मां की तस्वीर ने किया भावुक


लाइफ जैकेट पहनने का दिया संदेश
जबलपुर। बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे की दर्दनाक यादें गणेश उत्सव की एक झांकी में जीवंत हो उठी हैं। गंगा नगर निवासी 22 वर्षीय आदर्श पटेल ने घर के बाहर गणेश प्रतिमा के साथ बरगी डैम और हादसे का दृश्य तैयार किया है। झांकी में पानी में फंसे लोगों की जान बचाने की जद्दोजहद और क्रूज को 3-डी स्वरूप में दिखाया गया है।
झांकी का सबसे भावुक दृश्य हादसे के दौरान सामने आई मां-बेटे की तस्वीर है। पानी से बाहर निकाले जाने के बाद भी मां अपने मासूम को सीने से लगाए रही थी। बताया गया कि मां-बेटे एक ही लाइफ जैकेट से जुड़े हुए थे। यह तस्वीर हादसे के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही थी।
आदर्श ने बताया कि हादसे से करीब पांच महीने पहले वह बरगी डैम गया था। हादसे के बाद सामने आए दृश्यों ने उसे प्रभावित किया और उसने गणेश उत्सव में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ लोगों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से झांकी बनाने का निर्णय लिया।
झांकी के माध्यम से क्रूज और नाव में सफर करने वालों से लाइफ जैकेट पहनने की अपील की गई है। संदेश दिया गया है कि पानी में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है।
इसी तरह भूकंप कॉलोनी में भी गणेश प्रतिमा के साथ बरगी क्रूज हादसे को झांकी के जरिए प्रदर्शित किया गया है। दोनों स्थानों की झांकियां लोगों के बीच चर्चा और भावुकता का केंद्र बनी हुई हैं।

अन्य ख़बरें

ऑनलाइन हाजिरी और टीईटी के विरोध में गरजे शिक्षक

Newsdesk

गेहूं हेरा-फेरी मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

आरडीयू में अनुशासन पर सख्ती, एक कर्मचारी निलंबित, दो को नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading