24.7 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उड़ीसा के तितलागढ़ रेलवे स्टेशन से गांजा लेकर आए थे दो युवक

जबलपुर। उड़ीसा के तितलागढ़ रेलवे स्टेशन से गांजे की खेप लेकर दो युवक शहर लौटे थे। शहर लौटने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब चार किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से छानबीन कर कर इनके सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि रविवार रात थाना तिलवारा  एवं  क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को पेट्रोलिंग के दौरान लम्हेटा वायपास के आगे अमर टायर वाले के टपरे के सामने 2 व्यक्ति खड़े दिखे। एक व्यक्ति नीले रंग का पिठ्ठू बैग लिये था। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयाय किया, जिनकी गतिबिधियां संदिग्ध लगने से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम हिमांशु कश्यप निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा एवं दिनेश गौंड़ ठाकुर निवासी दुर्गा मंदिर के पीछे क्रेशर बस्ती तिलवारा बताया। संदेही दिनेश गौंड़ के हाथ में रखे नीेले बैग की तलाशी लेने पर 1 बड़े पैकेट में गांजा रखा मिला।

संदेही दिनेश गौड़ ने बताया कि बड़े पैकेट के अंदर 2 छोटे पैकट हैं, जिनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा रखा है। गांजा का 1 पैकेट उसका एवं 1 पैकेट हिमांशु कश्यप का होना बताया। उक्त मादक पदार्थ के संबंध में पूछने पर क्रेशर बस्ती निवासी प्रेम बर्मन के कहने पर दोनों तितलागढ़ उड़ीसा जाकर प्रेम बर्मन के मोबाइल पर सम्पर्क कर बात करने पर तितलागढ़ा स्टेशन में शंभू नाम के व्यक्ति द्वारा गांजा दिया जाना गांजा के पैसे प्रेम बर्मन द्वारा आनलाईन देना बताया। वे गांजा लेकर नागपुर तक टेªन से तथा नागपुर से बस से जबलपुर आना बताया। मादक पदार्थ गांजा की तौल करने पर कुल 3 किलो 978 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 98 हजार 900 रूपये का होना पाया गया।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

Newsdesk

पाण्डेय हॉस्पिटल से घमापुर चौक तक हटाए गए अतिक्रमण

Newsdesk

ऑनलाइन हाजिरी और टीईटी के विरोध में गरजे शिक्षक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading