24.8 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मरीज को मेडिकल ले जा रही 108 एंबुलेंस पलटी, मरीज और चालक घायल



जबलपुर। रविवार देर रात बरेला से मेडिकल कॉलेज मरीज को लेकर जा रही तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस कैंट थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक और उसमें सवार मरीज घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस क्रमांक CG04-NB 6366 बरेला थाना क्षेत्र के धनपुरी निवासी मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही थी। मरीज का धनपुरी में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रविवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सीईओ बंगले के पास एंबुलेंस तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई और बीच सड़क पर पलट गई।

पीछे आ रहे परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

हादसे के समय मरीज के परिजन बाइक और कार से एंबुलेंस के पीछे आ रहे थे। एंबुलेंस के पलटते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस में फंसे चालक और मरीज को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में मरीज के सिर से लगातार खून बह रहा था। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

मरीज के पीछे कार से आ रहे संदीप जैन ने बताया कि एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। सीईओ बंगले के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

क्रेन की मदद से हटाई गई एंबुलेंस

कैंट थाने के एसआई के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को सड़क किनारे कराया। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

ऑनलाइन हाजिरी और टीईटी के विरोध में गरजे शिक्षक

Newsdesk

गेहूं हेरा-फेरी मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

आरडीयू में अनुशासन पर सख्ती, एक कर्मचारी निलंबित, दो को नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading