24.7 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पाण्डेय हॉस्पिटल से घमापुर चौक तक हटाए गए अतिक्रमण



अनधिकृत शेड अलग किए, 10 टपरे और ठेले जब्त; दीनदयाल चौक व आईटीआई चौक पर भी कार्रवाई
जबलपुर। नगर निगम द्वारा शहर में सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने पाण्डेय हॉस्पिटल से घमापुर चौक तक कार्रवाई करते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान अनधिकृत शेड अलग किए गए तथा 10 टपरे और ठेले जब्त किए गए।

इसी क्रम में दीनदयाल चौक, आईटीआई चौक एवं समदड़िया मॉल के पास भी सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। निगम की कार्रवाई के दौरान मौके पर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल, अतिक्रमण प्रभारी कृष्ण पाल रावत, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी एवं कुलदीप त्रिपाठी सहित दुर्गा राव, नदीम अहमद खान, आरिफ खान और अंकित पारस मौजूद रहे।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading