(जिप्सी संगठन व विधायक प्रतिनिधि ने की भेंट) लालबर्रा- बालाघाट जिले का चर्चित पर्यटक स्थल लालबर्रा सोनेवानी फॉरेस्ट रिजर्व कंजर्वेटर पर्यटकों के लिए आगामी माह से खुल जाएगा जहां पर पर्यटक बाघ, तेंदुवा, बायसनं, सांभर, चीतल, मोर सहित वन्य जीव का दीदार कर सकेंगे। सोनेवानी जंगल खुलने के पूर्व लालबर्रा सरपंच व विधायक प्रतिनिधि अनीस खान, जिप्सी चालक संगठन लालबर्रा अध्यक्ष राहुल शर्मा व पदाधिकारी ने बालाघाट मुख्य वन संरक्षक तथा वन मंडलाधिकारी दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट से भेंट कर ज्ञापन सौंपकर विस्तृत चर्चा की है जिसमें बताया गया कि पर्यटकों व जिप्सी संगठन हेतु सोनवानी, सिलेझरी, चिखलाबड्दी, नवेगांव में वॉशरूम शौचालय, रेस्ट स्थान, बनाया जाएगा, सड़कों की मरम्मत, घाट पोर्शन में सीमेंट सड़क, रपटा, पुलिया कार्य कराए जाएंगे, सड़कों के किनारे से लालटेन झाड़ी की सफाई सहित कार्य विभाग द्वारा किए जाएंगे जो कि एक अच्छी पहल साबित होगी इस कारण सोनवानी जंगल भ्रमण पर्यटको के लिए 15 अक्टूबर से खुलना संभावित माना जा रहा है।


