September 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

मुंबई, अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों रियलिटी गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो में 1 करोड़ जीतने के बाद कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर उन्हें दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर की याद आ गई। अनिल कपूर ने उन्हें अब तक की सबसे अच्छी होस्ट बताया। दरअसल 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद जब अनिल कपूर ने निशांत से जानना चाहा कि वह जीती हुई रकम का करेगा तो उन्होंने कहा कि वह पहले अपना होम लोन चुकाएंगे और फिर एक रेस्टोरेंट खोलेंगे। निशांत ने कहा, “मुझे खाना बनाना नहीं आता, लेकिन मुझे लोगों को खिलाना बहुत पसंद है।” निशांत की बातों ने अभिनेता अनिल कपूर को उनकी मां की करीबी दोस्त कृष्णा कपूर की याद दिला दी।

कृष्णा कपूर के प्यार और मेहमाननवाजी को याद करते हुए अनिल कपूर ने बताया कि कैसे वह डाइनिंग टेबल पर बैठे सभी लोगों का प्यार से ख्याल रखती थीं, लगातार देखती रहती थीं कि उन्होंने ठीक से खाया है या नहीं और उन्हें अलग-अलग डिश ट्राई करने के लिए हिम्मत देती थीं। अनिल कपूर कहते हैं, “कृष्णा आंटी मेरी मम्मी की बेस्ट फ्रेंड थीं। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर जी की मां, मेरे लिए मां जैसी थीं। मैंने अपनी जिंदगी में उनसे बेहतर होस्ट नहीं देखा। वो बड़े दिल और प्यार से सबको खाना खिलाती थीं। खिलाने में जो मजा है ना, मुझे लगता है वो खाने में भी नहीं है। इसलिए कहते हैं, दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।” तर्क-आधारित रियलिटी गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ अंतरराष्ट्रीय शो ‘द 1% क्लब’ का भारतीय रूपांतरण है। इसमें सामान्य ज्ञान (जीके) के बजाय तर्क (लॉजिक), सामान्य समझ और पैटर्न्स को पहचानने की क्षमता वाले कठिन सवाल पूछे जाते हैं। शो में 100 प्रतियोगी शुरुआत करते हैं। यह शो 19 सितंबर से हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी प्रसारित हो रहा है।

अन्य ख़बरें

ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान सूरज पंचोली बोले, सही पत्रकार मिलेगा तो दूंगा हर मुश्किल सवाल का जवाब

Newsdesk

‘घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो’, कश्मीरा ने फैंस को दी नसीहत

Newsdesk

डेयर डेविल से अजीत का फस्र्ट लुक आउट, एक्टर का दिखा बॉसी अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading