*इंडोर स्टेडियम ने बैटमिंटल खिलाड़ियों से जिले की टीम का होगा चयन*वारासिवनी*- बैडमिंटल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वारासिवनी नगर के बैडमिंटन स्टेडियम में बालाघाट जिले से 10 महाविद्यालय की बैटमिंटल खिलाड़ियों की टीम पहुंची।जिसमें बालक और बालिकाएं दोनों वर्ग मौजूद रहे।जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बैटमिंटल टीम के खिलाड़ियों से जिले की टीम का चयन किया जाएगा।खिलाड़ियों के खेल कौशल,सर्विस,रिटर्न पर उनकी क्षमता को परखकर एक मजबूत जिला टीम का गठन किया जाएगा।जिला स्तर पर चुनी गई यह टीम आगे चलकर संभागीय या राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।यह प्रतियोगिता उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जाती है।जिसके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले दौर के लिए चुना जाएगा।इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर सत्यशील गेडाम, डॉक्टर योगेश बिसेन,कृष्णा पराते,नरेंद्र डोंगरे,दोमदत्त सिंह,अनिल झलवडे,विनोद ठाकुर,मनोज खरोले, डॉक्टर रक्षा निकोसे, तृप्ति सोनवे मौजद रहे।
*खिलाड़ी अपने अच्छे खेल से पहचाना जाता है-गणेश ठाकुर*
बैडमिंटल खिलाड़ी गणेश ठाकुर ने कहा कि जिले में इतना बड़ा और सुसज्जित स्टेडियम वारासिवनी में है।सबसे ज्यादा बैडमिंटल खिलाड़ी हमारे वारासिवनी में ही है।और वारासिवनी से जिले की टीम का चयन होना हमारे लिए गौरव की बात है।मै भी कई वर्षों से बैडमिंटल खेल रहा हु।खिलाड़ियों को मेरे से जो भी सहयोग लगे।मै हमेशा उनकी मदद करत हु।हर व्यक्ति को बैडमिंटल खेलना चाहिए।हमेशा हमारे वारासिवनी नगर में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बड़े-बड़े खेल होते रहते है।
*मुझसे जब भी कोई सहयोग लगे हमेशा द्वार खुले है-विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ खेल का श्रेय विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर और कोच को जाता है।खिलाड़ी कभी बूढ़ा नहीं होता है।वह कभी भी कोई भी खेल,खेल सकता है।वारासिवनी के बैटमिंटल स्टेडियम से जिले की टीम का चयन होगा।ये हमारे वारासिवनी के लिए गर्व की बात है।मेरे नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए इस बैडमिंटल स्टेडियम बनाने का तय किया गया था।मगर मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया।सबसे ज्यादा खिलाड़ी वारासिवनी नगर के है।मै खुद सुबह उठकर बैटमिंटल खेलने जाता है।जिले की टीम का चयन होने के बाद खिलाड़ियों को और आगे जाने का रास्ता मिलेगा।हमारे क्षेत्र में बैटमिंटल का खेल तेजी से बढ़ रहा है।मुझसे जब भी कोई खिलाड़ी बैडमिंटल में सहयोग मांगना आता है।मै उन्हें पूरा सहयोग करता हु।खेल कोई भी हो खेलना चाहिए।


