23.5 C
Jabalpur
September 25, 2026
सी टाइम्स
खेल

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई

नागोया,  भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के महिला कबड्डी फाइनल में जगह बना ली है। इवेंट में जोरदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम ने इस मैच की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की और पहले पांच मिनट में ही असरदार रेड से पॉइंट्स जमा करके 9-5 की लीड ले ली। नेपाल ने भारतीय रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाया, जिसमें इंडियन रेडर सोनाली पर एक सुपर टैकल भी शामिल था, जिससे वह लाइन तक नहीं पहुंच पाईं। इसके बावजूद, इंडिया ने 15-10 की पांच पॉइंट्स की मामूली लीड बनाए रखी।  नेपाल की गंगा घिमिरे ने एक शानदार रेड की, एंकल होल्ड के बावजूद चार पॉइंट्स कमाए, जिसकी पुष्टि एक लंबे रिव्यू के बाद हुई। इससे पहले हाफ में चार मिनट बाकी रहते अंतर 21-15 हो गया। हालांकि, इंडिया ने धीरे-धीरे अपनी बढ़त बढ़ाई, और हाफ टाइम तक 31-17 की बड़ी लीड ले ली। इस दौरान संजू देवी और सोनाली का प्रदर्शन दमदार रहा।  दूसरे हाफ में भी भारत ने बढ़त बनाए रखी और 48-24 से बड़ी जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला शनिवार को चीनी ताइपे या ईरान से होगा। भारतीय टीम गत चैंपियन है। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में एक बार फिर से अपना ताज बचाने उतरेगी।

 

 

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

Newsdesk

एशियन गेम्स: अंतिम पलों में बाजी मारी, भारत ने मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में जीता सिल्वर मेडल

Newsdesk

रोहित, सूर्या, शुभमन और श्रेयस की सोच ‘टीम फर्स्ट’ पर आधारित: गौतम गंभीर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading