24.5 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उषा ठाकुर के बयान पर महिला कांग्रेस का विरोध, पोस्टर जलाकर जताया आक्रोश

जबलपुर। भाजपा विधायक उषा ठाकुर द्वारा देश की युवतियों और महिलाओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में जबलपुर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका सोनी के नेतृत्व में बलदेवबाग स्थित अग्रवाल बारात घर के पास पोस्टर जलाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक से बयान वापस लेने और महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
प्रियंका सोनी ने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व के दौरान युवतियों को लेकर दिए गए बयान का आधार और प्रमाण उषा ठाकुर को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बयान में कही गई बातों का कोई तथ्यात्मक आधार है तो उसे सामने रखा जाए। महिला कांग्रेस ने मांग की कि उषा ठाकुर अपना बयान वापस लेकर देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगें।
पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा शर्मा ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि महिला और जनप्रतिनिधि होने के नाते उषा ठाकुर से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के पक्ष में आवाज उठाने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि बयान से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि विधायक द्वारा बयान वापस लेकर माफी नहीं मांगी गई तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

Newsdesk

ग्राम झिरी में ड्रोन से नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन

Newsdesk

पीएम विश्वकर्मा योजना से केदारनाथ साहू की बदली जिंदगी
प्रशिक्षण एवं योजना के लाभ से बढ़ी आय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading