साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक लव एंड वॉर का नाम भी लिस्ट में टॉप पर है. विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसी स्टेलर स्टारकास्ट वाली यह फिल्म नए साल 2027 के पहले ही महीने मे रिलीज होने जा रही है. लेकिन फिल्म की रिलीज से चार महीने पहले ही दर्शकों को सरप्राइज मिलने शुरू हो गए हैं. फिल्म लव एंड वॉर से पहली झलक सामने आ चुकी है. जी हां, फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आ चुका है. रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक विक्की कौशल और भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर कुछ ही देर पहले शेयर किया है.
लव एंड वॉर के डायरेक्टर संजय लीला हैं और उनके भंसाली प्रोडक्शन ने आज फिल्म से रणबीर कपूर का धांसू और बीस्ट फर्स्ट लुक शेयर किया है. रणबीर कपूर अपने फर्स्ट लुक में आसमानी रंग की विंटेज कार में बाहर हाथ लटकार बैठे हुए हैं और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग कंट्रोल कर रहे हैं. जो हाथ बाहर है वह गोली लगने के बाद खून से लथपथ है. रणबीर कपूर ने आंखों पर काला चश्मा चढ़ाया हुआ है और चेहरे पर अलग ही रौब दिख रहा है. रणबीर का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन ने लिखा है, वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून, संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.
रणबीर कपूर का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक शेयर कर एक्टर की स्टार पत्नी आलिया भट्ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है. आलिया खुद इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं. आलिया अपने स्टार हसबैंड के फर्स्ट लुक पर लिखती है, एसएलबीएक्सआरके.. और साथ ही धमाके का ईमोजी शेयर करती हैं.
बता दें, बड़े-बड़े सेट पर बनी यह फिल्म संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है. इस फिल्म में रोमांस का भी तड़का लगाया गया है. फिल्म की कहानी भव्य होने के साथ-साथ इमोशनल प्लॉट को भी टच करती है. यह इंडियन सिनेमा की बिगेस्ट लव सागा में से एक होने जा रही है.
संघर्ष और गहरे जज्बातों के बैकग्राउंड पर सेट यह फिल्म प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून जैसे पहलुओं को दिखाने वाली है, जो एक दमदार और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.
भंसाली की फिल्मों की वही खास पहचान, यानी ऐसी कहानी जो आपको अपनी दुनिया में डुबो दे और लाजवाब विजुअल्स यानी इस फिल्म में भी वो सब कुछ देखने को मिलेगा. उम्मीद यही है कि ये फिल्म न सिर्फ बड़े लेवल पर बनी होगी, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिल को भी गहराई से छू जाएगी. अब रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आने के बाद से दर्शकों को 21 जनवरी 2027 का इंतजार है.


