21.8 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वृंदावन में जबलपुर के दीपक ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

पुलिस आत्महत्या के कारणों का लगा रही पता
जबलपुर। वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य और जबलपुर निवासी दीपक लोधी ने शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी के रूप में हुई है। करीब एक साल पहले उन्होंने संत प्रेमानंद से दीक्षा ली थी। दीक्षा के बाद उनका नाम ‘रसिक दुलारी शरण’ रखा गया था। घटना के बाद वृंदावन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक करीब एक साल से वृंदावन में रह रहे थे। वे बाराहघाट क्षेत्र की राधावाटिका गली स्थित गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट में रहते थे। यहां संत प्रेमानंद के करीब 50 अन्य शिष्य भी रहते हैं। दीपक आश्रम में बिजली मिस्त्री के तौर पर सेवा दे रहे थे।

चौथी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल ले गए

शुक्रवार सुबह दीपक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर पड़े रहे। इसके बाद आश्रम प्रबंधन से जुड़े लोग उन्हें निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को करीब चार घंटे बाद दोपहर 2 बजे दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।

कमरे से मिला टाइल्स काटने वाला ग्राइंडर

पुलिस को दीपक के कमरे से टाइल्स काटने वाला ग्राइंडर भी मिला है। पुलिस इस साक्ष्य की भी जांच कर रही है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

वृंदावन सीओ संदीप सिंह के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। फुटेज में दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण सामान्य रूप से अपने कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस कमरे से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल के रिकॉर्ड और पुलिस को सूचना देने में हुई देरी के कारणों की भी जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

सोमनाथ व मालवा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निशातपुरा में होगा ठहराव

Newsdesk

बरगी बांध के 4 और गेट खुले, नर्मदा में 6313 क्यूमेक पानी का बहाव

Newsdesk

27 सितम्बर को पहली ट्रिप रानी कमलापति–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading