21.8 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी बांध के 4 और गेट खुले, नर्मदा में 6313 क्यूमेक पानी का बहाव

जबलपुर। बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। जलस्तर को नियंत्रित और बांध की सुरक्षा बनाए रखने के लिए शनिवार शाम 7 बजे से जल निकासी बढ़ा दी गई। पहले 13 जल द्वार औसतन 1.88 मीटर तक खुले थे, जिनसे करीब 3752 क्यूमेक पानी मां नर्मदा में छोड़ा जा रहा था। अब 17 गेटों को औसतन 2.38 मीटर तक खोल दिया गया है। इससे गेटों से 6121 क्यूमेक पानी की निकासी शुरू हो गई है।
बांध नियंत्रण कक्ष के अनुसार रात 8 बजे बांध का जलस्तर 423.35 मीटर दर्ज किया गया, जबकि लाइव जल भंडारण 3338 एमसीएम यानी 104.97 प्रतिशत रहा। बांध में औसत आवक 5546 क्यूमेक दर्ज की गई। रानी अवंतीबाई लोधी सागर बांध से जल निकासी बढ़ाए जाने के बाद राइट बैंक पावर हाउस से 192 क्यूमेक और गेटों से 6121 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह नर्मदा नदी में कुल 6313 क्यूमेक पानी पहुंच रहा है।
जल निकासी बढ़ने के कारण नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों में वर्तमान जलस्तर से करीब 6 से 7 फीट तक अतिरिक्त वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। बांध प्रबंधन ने लोगों से घाटों और नदी के तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
अधिकारियों के अनुसार पानी की आवक के अनुरूप जल निकासी की मात्रा को आवश्यकता पड़ने पर कभी भी घटाया या बढ़ाया जा सकता है। पिछले वर्ष इसी दिन बांध का जलस्तर 422.55 मीटर और लाइव क्षमता 3136.50 एमसीएम थी।

अन्य ख़बरें

सोमनाथ व मालवा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निशातपुरा में होगा ठहराव

Newsdesk

27 सितम्बर को पहली ट्रिप रानी कमलापति–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

Newsdesk

430 दिन तक घूमती रही फाइल, लोकायुक्त की अपील खारिज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading