21.8 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सोमनाथ व मालवा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निशातपुरा में होगा ठहराव



जबलपुर। जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 26 सितंबर से महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गया है। अब दोनों ट्रेनों का भोपाल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से किया जाएगा और ट्रेनें भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 11465/11466 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस तथा 12919/12920 डॉ. अंबेडकर नगर–श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

सोमनाथ एक्सप्रेस का समय
गाड़ी संख्या 11465 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस निशातपुरा स्टेशन पर सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी और 6:45 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11466 वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस रात 8:10 बजे निशातपुरा पहुंचेगी और 8:15 बजे रवाना होगी। इसका संचालन सप्ताह में दो दिन होगा।

मालवा एक्सप्रेस का समय
गाड़ी संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे निशातपुरा पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी। वहीं 12920 मालवा एक्सप्रेस सुबह 7:25 बजे निशातपुरा पहुंचेगी और 7:35 बजे रवाना होगी। मालवा एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का नवीनतम टाइम टेबल और संचालन संबंधी जानकारी अधिकृत रेलवे माध्यमों से जांचने की अपील की है। अब इन दोनों ट्रेनों से भोपाल क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को निशातपुरा स्टेशन को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा योजना बनानी होगी।

अन्य ख़बरें

बरगी बांध के 4 और गेट खुले, नर्मदा में 6313 क्यूमेक पानी का बहाव

Newsdesk

27 सितम्बर को पहली ट्रिप रानी कमलापति–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

Newsdesk

430 दिन तक घूमती रही फाइल, लोकायुक्त की अपील खारिज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading