21.6 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धनवंतरी करंट हादसे में युवक की मौत, जिम्मेदारों पर FIR की मांग

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी इलाके में गणेश पंडाल के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक शौर्य चनपुरिया की मौत के मामले में अब मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में गणेश पंडाल समिति के आयोजक हितेश काकोडे (मामा), संबंधित टेंट संचालक, विद्युत व्यवस्था से जुड़े इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।
परिजनों का आरोप है कि घटना गंभीर एवं संज्ञेय प्रकृति की है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर महत्वपूर्ण साक्ष्यों से छेड़छाड़ अथवा गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है। इसलिए घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से साक्ष्य सुरक्षित कराने की मांग की गई है।
आवेदन में विद्युत व्यवस्था से जुड़े लोगों सहित आयोजन से संबंधित जिम्मेदारों से पूछताछ करने और जांच में दोष सामने आने पर गिरफ्तारी की मांग भी की गई है। परिजनों ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) सहित अन्य उपयुक्त धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।
इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी शिकायत में उठाई गई है। परिजनों का कहना है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि विद्युत व्यवस्था में लापरवाही किस स्तर पर हुई और युवक की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है।

अन्य ख़बरें

भारत और फिजी के बीच रक्षा संबंधों में नया मोड़, जेडब्ल्यूजी की बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Newsdesk

फुनगा में मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, नाकाबंदी तोड़ झाड़ियों में वाहन छोड़ भागा तस्कर

Newsdesk

बरगी बांध के 17 गेट खुले, तेज बहाव में छोटे पुल की दीवार बही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading