22.9 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

18 नवंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा



जबलपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक घंटाघर स्थित कॉफी हाउस में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18 नवंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला पोस्ट पर भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में शौर्य दिवस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रति उनके समर्पण, साहस और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में संभागीय अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बड़डा, संजय यादव, शहर अध्यक्ष नरेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज यादव, राजेश यादव, दीपचंद यादव, महादेव पहलवान, डॉ. गोविंद यादव, देवेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, मोहन यादव, भागचंद यादव, राकेश यादव, रामकुमार यादव, राजाराम यादव, पार्थ यादव, राजा यादव, दिनेश यादव, अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महिला पदाधिकारियों में श्रीमती रश्मि यादव, श्रीमती सविता यादव, कविता यादव और कंचन यादव सहित अन्य स्वजातीय बंधुओं ने भी बैठक में सहभागिता की। बैठक में शौर्य दिवस के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

अन्य ख़बरें

केरल विधानसभा हंगामे के 11 साल बाद, 3 नवंबर से शुरू होने जा रहा शीर्ष वामपंथी नेताओं का मुकदमा

Newsdesk

राहुल गांधी भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह न करें: महापौर

Newsdesk

लक्जरी सिगरेट चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading