21.6 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल गांधी भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह न करें: महापौर

जबलपुर। संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग, SIR और मतदाता सूची को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर की बैठक में तीनों चुनाव आयुक्तों ने स्पष्ट किया है कि SIR का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। यह बात महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सांसद आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रीकान्त साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ वाणी अहलुवलिया की उपस्थिति में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में कही।


महापौर ने कहा कि Form-6 के Declaration को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि उनके अनुसार सुप्रीम कोर्ट का निर्णय इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर चुका है। ECINET की तकनीकी व्यवस्था की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित किए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे पत्र को SIR से जोड़ना उचित नहीं है, क्योंकि चुनाव आयोग के अनुसार वह एक अधिकारी से संबंधित आंतरिक प्रशासनिक विषय था।
महापौर ने कांग्रेस से सवाल किया कि चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद क्या राहुल गांधी अपने आरोपों पर पुनर्विचार करेंगे और क्या कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन गंभीर आरोप तथ्यों के आधार पर लगाए जाने चाहिए।
पत्रकार वार्ता में रंजीत पटेल, रवि शर्मा, चित्रकांत शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

भारत और फिजी के बीच रक्षा संबंधों में नया मोड़, जेडब्ल्यूजी की बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Newsdesk

फुनगा में मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, नाकाबंदी तोड़ झाड़ियों में वाहन छोड़ भागा तस्कर

Newsdesk

बरगी बांध के 17 गेट खुले, तेज बहाव में छोटे पुल की दीवार बही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading