21.6 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में अगले माह औद्योगिक कॉन्क्लेव, मास्टर प्लान जल्द जारी होगा



जबलपुर। महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में जबलपुर के उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर महाकौशल के विकास पर चर्चा की। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर हुई बैठक में आईटी पार्क, लॉजिस्टिक्स पार्क, मास्टर प्लान, सेमीकंडक्टर उद्योग, चिकित्सा, पर्यटन, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और अधोसंरचना से जुड़े सुझाव रखे गए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर की औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षमताओं का उपयोग कर महाकौशल के समग्र विकास के लिए जबलपुर-केंद्रित नीति पर काम होगा। उन्होंने अगले माह जबलपुर में औद्योगिक कॉन्क्लेव आयोजित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जबलपुर, कटनी और नरसिंहपुर को जोड़कर व्यापक विकास क्षेत्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर का लंबित मास्टर प्लान जल्द जारी किया जाएगा। इसमें जनभावनाओं, स्थानीय परिस्थितियों और उद्योग-व्यापार जगत के सुझावों को शामिल किया जाएगा। पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार देने के साथ रिंग रोड सहित अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं को गति देने की बात भी कही।
मंत्री राकेश सिंह ने सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स, आईटी, पर्यटन और सेवा क्षेत्र के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने 20-30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान बनाने की बात कही।
बैठक में उद्योगपतियों ने सिंगल विंडो व्यवस्था, सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, बड़े होटल प्रोजेक्ट और रेडी मिक्स कंक्रीट उद्योग को प्रोत्साहन देने के सुझाव रखे। उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री राकेश सिंह का आभार जताया।

अन्य ख़बरें

भारत और फिजी के बीच रक्षा संबंधों में नया मोड़, जेडब्ल्यूजी की बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Newsdesk

फुनगा में मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, नाकाबंदी तोड़ झाड़ियों में वाहन छोड़ भागा तस्कर

Newsdesk

बरगी बांध के 17 गेट खुले, तेज बहाव में छोटे पुल की दीवार बही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading