27.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

मुफ्त राशन, आर्थिक मदद दिलाने के बहाने दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 मई| पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो 35 साल की महिला को लॉकडाउन में मुफ्त राशन और आर्थिक मदद दिलाने के बहाने ले गया, और उसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, घटना दक्षिण पश्चिम जिले के पालम थाने की है, और आरोपी, पीड़ित महिला का पड़ोसी है। उसने महिला को लालच दिया कि वह उसे लॉकडाउन के चलते आर्थिक सरकारी मदद और राशन दिलवा देगा। इसके बाद आरोपी बहला फुसलाकर महिला को ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पालम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरें

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नई दिल्ली में धारा 163 लागू, सार्वजनिक सभाओं, प्रदर्शनों और रैलियों पर सख्त प्रतिबंध

Newsdesk

‘महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया’, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading