श्रमजीवी पत्रकार परिषद सौंपेगी मांगों का ज्ञापन, मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी पत्रकारों की प्रमुख समस्याएं
अनूपपुर। पत्रकार हितों एवं पत्रकारों की विभिन्न लंबित मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के सामने एकत्र होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित होगा। इस दौरान पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए इन्हें उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला, प्रदेश सहसचिव कमलेश मिश्रा तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
*जिलेभर के पत्रकारों को किया आमंत्रित*
श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर ने कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समस्त पत्रकार साथियों को उपस्थित होने का आह्वान किया है।
इसके अलावा शहडोल संभाग के अंतर्गत अनूपपुर जिले में पदस्थ एवं निवासरत परिषद के सभी पदाधिकारी और सदस्य पत्रकार साथियों से भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। *परिषद ज्ञापन के माध्यम से शासन के समक्ष रखेंगे पत्रकारों की समस्या।*
परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ शासन के समक्ष रखने के लिए पत्रकार समाज की एकजुट भागीदारी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सभी पत्रकार साथियों से 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।


