27.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ रामपाल ने दायित्वों का किया निर्वहन- उप संचालक जनसम्पर्क


उप संचालक जनसम्पर्क ने चौकीदार को भेंट किया शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह
जनसम्पर्क कार्यालय के चौकीदार रामपाल पनिका हुए सेवा निवृत्तशहडोल 30 सितम्बर 2026- संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल में पदस्थ चौकीदार श्री रामपाल पनिका के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप संचालक जनसम्पर्क श्री जी.एस. मर्सकोले ने कहा कि श्री रामपाल पनिका ने अपने 36 वर्ष के शासकीय सेवाकाल में दायित्वों का ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं बखूबी निर्वहन किया, उनके कार्य एवं सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होना एक शासकीय प्रक्रिया है। शासकीय सेवा में आने के बादे एक दिन सेवा निवृत्त होना पड़ता है।
     सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री गजेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि चौकीदार का दायित्व महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण होता है, जिसे श्री पनिका ने सफलतापूर्वक निभाया। इस जिम्मेदारी को सेवा निवृत्त चौकीदार श्री रामपाल पनिका ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया है जो सराहनीय है।
     सेवानिवृत्त चौकीदार श्री रामपाल पनिका ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1990 से 30 सितम्बर 2026 तक जनसम्पर्क कार्यालय में सेवाएं दीं। मेरे कार्यकाल को सफल बनाने में अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने अपना सहयोग प्रदान किया जो मुझे हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर उप संचालक एवं सहायक संचालक ने श्री रामपाल पनिका को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, जुबेर खान, कृष्णा तिवारी, आशीष कचेर, विश्वास हलवाई, सूरज पयासी, दीपक सिंह, सूर्यप्रताप सिंह सहित जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

पसीना बहाने वाले सेवकों को चाहिए आयुष्मान का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading