27.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*विधायक विवेक पटेल ने ग्राम पंचायत नरोड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

*

*धरातल पर आदिवासी और किसानों को नहीं मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ-विवेक पटेल*
*वारासिवनी*-क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा जनहित और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार भूमिपूजन और लोकार्पण किए जा रहे है।विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन,पानी और स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाना है।स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से आ रही माँगो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा जा रहा है।इसी के तरह विधायक विवेक पटेल ने ग्राम पंचायत नरोंडी में लगभग 30 लाखों रुपयों की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।साथ ही पूर्व में पूर्ण किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

*भाजपा सरकार किसानो को लूटने वाली सरकार है-बोधसिंह भगत*
         पूर्व सांसद बोधसिंह भगत ने कहा कि सरपंच ने इस गांव के विकास के लिए अपनी कला का उपयोग किया है।और गांव को चमका दिया।अपनी कला कौशल से गांव में बहुत से विकास कार्य किए है।इस गांव की जनता ने एक अच्छा सेवक सुना है।अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।इस समय प्रदेश का हाल क्या है।किसी से छुपाया नहीं जा सकता है।बालाघाट जिले में बीमारी से हमारे आदिवासी बच्चों की मौत हो गई।मगर किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं हुई।आज भी उस गांव की जनता दूषित पानी पीने मजबूर है।इस सरकार ने किसानों की खाद बीज को महंगा कर दिया।चुनाव के समय हमारी माता बहनों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह देने की बात कही थी।मगर आज अपने दिए गए वादों को पूरा करना भूल गई।क्षेत्र की जनता ने एक अच्छे विधायक का चयन किया है।गांव की जनता इनसे जो भी काम मांगती है।उन्हें निराश नहीं करते है।उनके कहने पर गांव में हर विकास कार्य करवाते है।

*कांग्रेस की सरकार के समय ग्राम पंचायत में होते थे सभी काम-विवेक पटेल*
        विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि जनता के दिए गए आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहकर आम नागरिकों की समस्यायो के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।ग्राम में लंबे समय से सुविधाओं मांग थी।जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए सौगात दी है।किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।मगर धरातल पर किसी भी किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है।आदिवासियों के साथ सरकार अत्याचार कर रही है।हर घर नल हर घर जल की योजना सिर्फ कागजों में सीमित है।आज भी कई ग्रामों में स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है।नल जल योजना पूरी तरफ फेल हो चुकी है।गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी।तब सभी काम पंचायतों में होते है।अब भाजपा की सरकार है।अपने काम करवाने तहसिल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है।मेरे विधानसभा क्षेत्र के हर ग्राम में विकास कार्य कराए जायेंगे।चाहे किसी भी पार्टी का सरपंच हो।किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।मेरे क्षेत्र की जनता मेरे लिए एक समान है।

*ये रहे मौजूद*
ब्लाक अध्यक्ष जीतू राजपूत, सुनील राणा,तेजराम नगपुरे, सरपंच रेखा मुन्ना राणा,जनपद सदस्य श्रीमती निशा धार्मिक इनवाती,सुदेश गुड्डू सोनी,राजा अली,राजकुमार चौधरी,कोमल पटले,सुरेन्द्र जैतवार, लोकचंद पदराम,नंदू नागेश्वर,महादेव ठाकरे,सोनू शुक्ला,पवन बिसेन,दौलत चौहान,माखन देवहरे,सुरजलाल जैतवार सहीत ग्रामवासी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

सफाई मित्रों की सुरक्षा में जबलपुर देश में प्रथम, 243 कर्मचारियों को मिला 5 लाख तक के निःशुल्क इलाज का लाभ

Newsdesk

रबी सीजन में ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता और निरंतरता बनाए रखने को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

Newsdesk

विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल से निकली जागरूकता रैली, हृदय रोग से बचाव का दिया संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading