27.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*हिन्दी दिवस, संस्थान स्थापना दिवस और विश्व पर्यटन दिवस पखवाड़ा का उत्साहित होकर समापन हुआ

*

      बालाघाट/इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट विश्व पटल पर प्रथम है, जहाँ प्रतिदिन पर्यटको, शोधार्थियों का सैलाब रहता और उनके ही साथ, कुछ ना कुछ होते रहता है। इसी परिदृश्य में हिन्दी दिवस, संस्थान स्थापना दिवस और विश्व पर्यटन दिवस पखवाड़ा 14 से 27 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया गया था। जहाँ शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगितात्मक मौखिक प्रश्न डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय स्वयं ने इतिहास, पुरातत्व, साहित्य, संस्कृति, पर्यटन, पर्यावरण, समसामयिक, रचनात्मक से संबंधित पूछे।  बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रश्नों का उत्तर दिया। शैक्षणिक संस्थाओं ने इस पहल को ज्ञानवर्धक बताया और बच्चों को सिखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त जिले के ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्व के दुर्लभ अवशेषों से संबंध में इसी पर्व पर डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में धरोहरों की स्थिति से अवगत कराते हुए, जनपद पंचायत स्तर से जिले की पुरातात्विक स्थलों के रखरखाव व संवर्धन से अवगत कराया। इसके साथ ही पर्व पर पुरातात्विक महत्व के स्थलों का अवलोकन कर ग्रामीण जनों को पुरातात्विक अवशेष के संरक्षण,  सौंदर्यीकरण से अवगत कराया।
     यह पखवाड़ा महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इसी पखवाड़ा के दौरान 17 सितम्बर को संग्रहालय में शेर की ट्राफी आयी, 25 सितम्बर को संग्रहालय में अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला का आगमन हुआ तथा 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष ग्वालियर में सम्मानित होकर आयें।
     हिन्दी दिवस,संस्थान स्थापना दिवस तथा विश्व पर्यटन दिवस पखवाड़ा समापन 30 सितम्बर 26 को सायं 4 बजे से डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहाँ डाॅ.कविता गहरवार संस्थानाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार ब्रम्हे, सतीश भारद्वाज, बलिनन्दर चौहान, रजत मरठे, गणमान्य जनों आदि से इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय परिसर, धरोहर जंक्‍शन, नैरोगेज डीजल इंजन-बोगी-गार्ड डिब्बा संग्रहालय के भीतरी कक्षों में सैलाब दृश्य देखने लायक था। हर कोई डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय के नि:स्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे थे। इस तरह हिन्दी दिवस, संस्थान स्थापना दिवस और विश्व पर्यटन दिवस पखवाड़ा का उत्साहित होकर स्वच्छता, प्रतिज्ञा की शपथ लेते हुए, समापन किया गया।

अन्य ख़बरें

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

पसीना बहाने वाले सेवकों को चाहिए आयुष्मान का लाभ

Newsdesk

रांझी में छटवीं बटालियन के पास दुकान पर बदमाशों ने फेंके बम, धमाके की आवाज से मची अफरातफरी, हड़कम्प

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading