जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर 28 वर्षीय युवक से मारपीट और लोहे के पाइप से हमला करने का आरोप है। घटना 2 अक्टूबर की रात घुघरा के पास एक ढाबे में हुई।
घुघरा निवासी शुभम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह काम के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे अरविंद सिंह के ढाबे पर गया था। आरोप है कि छोटी दरौली निवासी सुदीप गड़ारी ने उससे शराब के लिए रुपये मांगे। इनकार करने पर मारपीट की गई और लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई।
खितौला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 119(1), 296(ए) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता की चिकित्सकीय जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


