23.5 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नायरा दुबे और श्रेया खंडेलवाल का सम्मान आज



जबलपुर। सैम सीनियर सिटीजन क्लब के तत्वावधान में 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे साउथ एवेन्यू मॉल में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की सात वर्षीय उभरती बाल प्रतिभा बेबी नायरा दुबे अपनी गायन प्रस्तुति देंगी। अपनी सुरीली आवाज और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से नायरा इससे पहले भी विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुकी हैं।

कार्यक्रम में नायरा दुबे को उनकी उल्लेखनीय गायन प्रतिभा के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रेया खंडेलवाल को सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, नायरा कम उम्र में विभिन्न गायिकाओं के गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत कर चुकी हैं। उनकी प्रस्तुतियों में सुर, भाव और आत्मविश्वास का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। कार्यक्रम के दौरान उनकी विशेष गायन प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी असीम त्रिवेदी एवं ऑल इंडिया रेडियो की शबनम मसीह उपस्थित रहेंगी। सैम सीनियर सिटीजन क्लब के संयोजक जादूगर एस.के. निगम, व्यापारी संगठन से दीपक सेठी, विंग कमांडर चंदन शर्मा एवं जसवीर चोपड़ा ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दोनों प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि शहर की प्रतिभाओं को मंच और प्रोत्साहन देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेषकर बाल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading