23.5 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंडियन आइडल सिंगर्स का जलवा, 4 अक्टूबर को ज्ञान गंगा कॉलेज में सजेगी संगीत की महफिल



जबलपुर। ईश्वरा एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले संगीत कार्यक्रम ‘द आईडल—ए नाइट ऑफ अनफॉरगेटेबल म्यूजिक एंड एनर्जी’ को लेकर शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियों और प्रस्तुतियों की जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे ज्ञान गंगा कॉलेज में संगीत और मनोरंजन से भरपूर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इंडियन आइडल के लोकप्रिय गायक तनिष्क शुक्ला और दिवाकर चौबे अपनी लाइव प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंच सज्जा से लेकर साउंड और अन्य व्यवस्थाओं को आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में संगीत, मनोरंजन और ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
इंडियन आइडल के दोनों गायकों की लाइव प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। उनकी लोकप्रिय गायकी का शहर के संगीतप्रेमियों को लंबे समय से इंतजार है। कार्यक्रम में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।
आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर लाइव संगीत का आनंद लेने की अपील की। पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading