22.8 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्कूलों के पास तंबाकू-गुटखा बेचने वालों पर कार्रवाई, दुकानों से सामग्री जब्त



जबलपुर। स्कूलों के आसपास तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीली सामग्री की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने 3 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान घमापुर, सिविल लाइन और बिलहरी क्षेत्र में स्कूलों के आसपास संचालित दुकानों की जांच की गई।

संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू, गुटखा एवं अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। मौके से अवैध रूप से बेची जा रही सामग्री जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों के चालान भी काटे गए।

अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि स्कूल परिसरों और उनके आसपास निर्धारित क्षेत्र में तंबाकू, गुटखा तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए ऐसे मामलों में निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अधिकारियों ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पाई गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त अभियान का उद्देश्य स्कूलों के आसपास नशे के सामान की उपलब्धता पर रोक लगाकर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading