27.5 C
Jabalpur
October 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन



जबलपुर। जबलपुर-भोपाल मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना है। शहपुरा भिटौनी स्थित कैथरा रेलवे फाटक पर रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस कार्य के चलते 24 घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। रेलवे विभाग के अनुसार फाटक पर मरम्मत कार्य 4 अक्टूबर रविवार सुबह 8 बजे से 5 अक्टूबर सोमवार सुबह 8 बजे तक किया जाएगा।
मेंटेनेंस कार्य के दौरान कैथरा रेलवे फाटक से दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ ही भारी वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में जबलपुर-भोपाल मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
इन रास्तों से करें आवागमन
जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले वाहन चालक शहपुरा फाटक के बजाय पाटन मार्ग से होकर भोपाल की ओर जा सकेंगे। वहीं पाटन, बेलखेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले वाहन चालक किसरोद रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले डायवर्जन मार्ग की जानकारी रखें और बंद फाटक की ओर जाने से बचें। प्रशासन का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग अपनाने से अनावश्यक जाम और यातायात संबंधी परेशानी से बचा जा सकेगा।

अन्य ख़बरें

केरल के गृह मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के दिए आदेश

Newsdesk

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, यूपी मीडिया विभाग की नई टीम घोषित, बनाए गए 31 प्रवक्ता

Newsdesk

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading