28.5 C
Jabalpur
October 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉ. अमिता सक्सेना बनीं अध्यक्ष

जबलपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जबलपुर शाखा की नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह 4 अक्टूबर को आईएमए हाउस, राइट टाउन में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे, आईएमए मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी.एम. शरणागत, एलएनएससीबी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, स्टेट प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. पुष्पराज भटेले और सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी की मौजूदगी में डॉ. अमिता सक्सेना ने अध्यक्ष और डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने सचिव पद की शपथ ली। डॉ. मोहसिन अंसारी ने कोषाध्यक्ष, डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. राखी बाजपेयी और डॉ. शमीख रज़ा ने उपाध्यक्ष तथा डॉ. ऋचा धीरवानी, डॉ. राजेश पटेल और डॉ. राजेश केवट ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ग्रहण की, जबकि डॉ. कुसुम जैन, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. संध्या जैन और डॉ. अमिता जैन ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली। सांसद आशीष दुबे ने चिकित्सकों से वंचित और गरीब वर्गों के बीच सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, वहीं डॉ. बी.एम. शरणागत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में चिकित्सकों की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. नवनीत सक्सेना ने सतत चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने, डॉ. पुष्पराज भटेले ने नैतिक चिकित्सा पद्धति अपनाने और डॉ. नवीन कोठारी ने क्लीनिक एवं अस्पतालों में सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमिता सक्सेना ने निवारक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और गर्भ संस्कार को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि सचिव डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने डायबिटीज, थायरॉइड जागरूकता और मेटाबोलिक हेल्थ को लेकर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे और नई कार्यकारिणी ने चिकित्सकीय सेवा, नैतिक चिकित्सा तथा समाज के वंचित वर्गों के स्वास्थ्य के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा धीरवानी ने किया तथा आभार डॉ. नीना श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

केरल के गृह मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के दिए आदेश

Newsdesk

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, यूपी मीडिया विभाग की नई टीम घोषित, बनाए गए 31 प्रवक्ता

Newsdesk

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading