38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी के आजमगढ़ में सड़क हादसे में चार की मौत, सात घायल

आजमगढ, 24 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला स्थित जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव के समीप एक ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे तीन वाहनों में टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आजमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की रात सड़क पर चल रहे तीन वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे में घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र लहुरापुर गांव से तीन वाहनों पर सवार होकर कुछ लोग मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेकईपुर मऊ गांव में तिलक कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान चिरैयाकोट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने तीनों वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया जहां चार लोगों की मौत हो गयी।

इस हादसे में मल्लू शर्मा रामजीत सिंह, सच्चिदा सिंह गाजीपुर मरदह थाना के लहुरापुर गांव और जनार्दन चौहान की मौत हो गयी है।

अन्य ख़बरें

‘कुछ अफसरों को लोगों के काम रोकने में मजा आता है’, शिवराज सिंह चौहान ने चेताया

Newsdesk

तेलंगाना परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बाल-बाल बची 40 लोगों की जान

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading