22.2 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर विधायक विवेक पटेल की अध्यक्षता में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न


*नवरात्र एवं दशहरा पर्व पर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस रखेगी नजर*वारासिवनी*-आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण,सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल की उपस्थिति में अनुविभागीय कार्यालय में समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक आहूत की गई।बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि अराजक तत्वों और माहौल बिगाड़ने वालो पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।वहीं विधायक विवेक पटेल ने दशहरा मैदान में पीडब्ल्यूडी विभाग को पर्याप्त बैरिकेड लगवाने के साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को नवरात्रि पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जर्जर बिजली के तारों और खम्भों को तत्काल दुरस्त करने,वहीं नपा सीएमओ को जर्जर सड़को की मरम्मत करवाने,साफ सफाई को पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए है। वहीं दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान किसी भी प्रकार से कोई दुर्घटना न हो,इसलिए मैदान में स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित नगर पालिका का फायर अमला मौजूद रहेगा।बैठक में एसडीएम श्रीश प्यासी, तहसीलदार वंदना कुशराम,थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके,यातायात प्रभारी यीना रहांगडाले,नगर पालिका सीएमओ सूर्य प्रकाश उइके,बीएमओ डॉक्टर सत्यम शर्मा,जेई राहुल तूरकर, छगन हनवत,अजय देवनाथ बिसेन,सुदेश गुड्डू सोनी,कैलाश दुल्हानी,चिंटू जैन मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

म.प्र.रा.वि.से.प्रा. की सदस्य सचिव ने ग्राम मढ़ई कला में मेगा जागरूकता अभियान और शासकीय योजनाओं की समीक्षा

Newsdesk

गोकलपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महंगाई और समस्याओं पर बनेगी रणनीति

Newsdesk

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की नई पहल : अनाथ बच्चों की शिक्षा प्रोत्साहन के लिए रु. 21 लाख से अधिक की सहायता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading