23.6 C
Jabalpur
October 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*अवैध शराब बाने वालों के खिलाफ बादलपार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

नाले और जंगल में छिपाकर रखा दो अलग अलग जगह पर करीब 3  क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया गया _
कुरई- जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरई थाना क्षेत्र की चौकी बादलपार पुलिस ने ग्राम बाटटोला एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 03 क्विंटल महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बटटोला क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से हाथभट्टी महुआ शराब तैयार की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने नदी के समीप नाले, तालाब एवं आसपास के जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान अलग-अलग डिब्बों में छिपाकर रखा करीब 03क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री भी पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने मौके पर ही महुआ लहान एवं अन्य सामग्री को नष्ट कर दिया।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त कुछ लोग मौके पर नहीं मिले। पुलिस द्वारा मामले में संबंधित लोगों की पहचान एवं तलाश की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र जाट एवं कुरई थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बादलपार इंजन सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में एएसआई योगेंद्र सिंह ठाकुर एवं आरक्षक राजेंद्र कटरे की भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत वृक्ष पूजन एवं कलश यात्रा का किया गया आयोजन

Newsdesk

चचाई उपकेंद्र में हर घंटे बिजली कटौती से किसान और आमजन परेशान, रात-दिन बिजली की आंखमिचौली से बढ़ी मुश्किलें

Newsdesk

राजनगर में दुर्गा पूजा का अनोखा अंदाज, प्रवेश द्वार के पार ही होंगे मां दुर्गा के दर्शन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading