22.2 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शासकीय हाई स्कूल क्योंटार में नशामुक्ति, स्वच्छता और फिटनेस अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली


खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
अनूपपुर। नशामुक्त भारत अभियान, स्वच्छता अभियान एवं फिटनेस अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल क्योंटार में जागरूकता रैली एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता अपनाने और नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रैली में ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’, ‘नशा छोड़ो, रिश्ता जोड़ो’, ‘स्वच्छता ही सेवा है’ तथा ‘5 से 6 सुबह की हवा, लाखों की दवा’ जैसे प्रेरक नारे लगाए गए। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण, स्वच्छ वातावरण और नियमित व्यायाम के महत्व को रेखांकित किया।
रैली के उपरांत बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, अनुशासन अपनाने, टीम भावना विकसित करने और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड समन्वयक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, विकासखंड जैतहरी तथा वॉलीबॉल स्टेट रेफरी एवं नशामुक्ति भारत अभियान के मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा किया गया। आयोजन में जिला खेल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव, सहायक ग्रेड-3 कमलकांत साहू तथा जनपद पंचायत जैतहरी की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी स्तुति मलैया का सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय हाई स्कूल क्योंटार के प्राचार्य मुन्नीलाल पाटिल सहित शिक्षक अवधेश राठौर, पेखन राठौर, सरस्वती राठौर, सत्येंद्र राठौर, सुंदर सिंह राठौर एवं बालकरन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन, जागरूकता नारों का नेतृत्व तथा खेल प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशे से दूरी, स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और नियमित खेल एवं व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सराहनीय रहा।

अन्य ख़बरें

म.प्र.रा.वि.से.प्रा. की सदस्य सचिव ने ग्राम मढ़ई कला में मेगा जागरूकता अभियान और शासकीय योजनाओं की समीक्षा

Newsdesk

गोकलपुर में कांग्रेस ने भरी हुंकार, महंगाई और समस्याओं पर बनेगी रणनीति

Newsdesk

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की नई पहल : अनाथ बच्चों की शिक्षा प्रोत्साहन के लिए रु. 21 लाख से अधिक की सहायता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading