23.6 C
Jabalpur
October 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*सिहोरा में 400 बोरी संदिग्ध DAP मिलने का दावा, कृषि विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

*

_5,000 क्विंटल मूंग उपार्जन में गड़बड़ी के आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग_
सी टाइम्स लखनादौन- जिले में खाद की किल्लत के बीच सिहोरा स्थित मां बंजारी कृषि केंद्र से जुड़े संदिग्ध DAP भंडारण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को कृषि विभाग की टीम ने एक गोदाम का निरीक्षण कर उसे सील किया था। यहां करीब 400 बोरी संदिग्ध DAP खाद मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, खाद की गुणवत्ता और वास्तविक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

केंद्र का संचालन सौरभ गोल्हानी और टेक सिंह गोल्हानी द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शिकायतकर्ताओं ने खाद की बोरीवार गिनती, बिलों की जांच, प्रयोगशाला रिपोर्ट और एफआईआर की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है।

*₹10 लाख की कथित सेटिंग के आरोप*

मामले में जिला कृषि उपसंचालक सुधीर कुमार धुर्वे और सहायक संचालक पवन कुमार कौरव की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय स्तर पर ₹10 लाख के कथित लेन-देन के आरोप लगाए जा रहे हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

*5,000 क्विंटल मूंग उपार्जन में गड़बड़ी का आरोप*

शिकायत में फर्जी किसान पंजीयन और गिरदावरी में कथित हेरफेर के जरिए लगभग 5,000 क्विंटल मूंग के सरकारी उपार्जन में अनियमितता का आरोप भी लगाया गया है। इस मामले में संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।

कलेक्टर नेहा मीना से संदिग्ध खाद भंडारण, मूंग उपार्जन में कथित गड़बड़ी और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगले 72 घंटे में कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर किसान संगठन आंदोलन कर सकता है।

अब देखना होगा कि कृषि विभाग और जिला प्रशासन मामले की जांच कर कब तक स्थिति स्पष्ट करते हैं तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

अन्य ख़बरें

शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत वृक्ष पूजन एवं कलश यात्रा का किया गया आयोजन

Newsdesk

चचाई उपकेंद्र में हर घंटे बिजली कटौती से किसान और आमजन परेशान, रात-दिन बिजली की आंखमिचौली से बढ़ी मुश्किलें

Newsdesk

राजनगर में दुर्गा पूजा का अनोखा अंदाज, प्रवेश द्वार के पार ही होंगे मां दुर्गा के दर्शन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading