26.5 C
Jabalpur
October 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उगली में अंतरराज्यीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, रीवा जिला बना विजेता


उगली- सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उगली में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति, बाजार चौक के तत्वावधान में आयोजित अंतरराज्यीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। नवरात्र के प्रथम दिवस से आयोजित इस प्रतियोगिता में रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, उकवा, सिवनी, मंडला, जबलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबले में रीवा जिला की टीम ने छिंदवाड़ा पीजी कॉलेज को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। छिंदवाड़ा पीजी कॉलेज को द्वितीय स्थान पर 15 हजार रुपये तथा जबलपुर की टीम को तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। रीवा जिला की अंकिता सिंह परिहार को बेस्ट रेडर और छिंदवाड़ा पीजी कॉलेज की दुर्गा सैय्याम को सुपर कैचर चुना गया। दोनों खिलाड़ियों को 1,501-1,501 रुपये देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में मध्य प्रदेश कबड्डी फेडरेशन के संयुक्त सचिव डी.एस. ठाकुर, सूर्यवंशी सर, तिवारी सर, सपाटे सर, ठाकुर सर, कबड्डी विशेषज्ञ उमानाथ कश्यप, कृपाल शाह तथा अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर उगली में धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को दुर्गा पंडाल में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से आए कलाकारों द्वारा ‘रंग छत्तीसा’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

वांग्मयभूषण से समालंकृत होंगे पं. सुधाकर शर्मा!

Newsdesk

ग्राम लड़सड़ा और डोरली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक विवेक पटेल

Newsdesk

जोगीवाड़ा में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading