23 C
Jabalpur
October 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वांग्मयभूषण से समालंकृत होंगे पं. सुधाकर शर्मा!


——————————
बालाघाट / राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोडने वाले साहित्यमनीषी – सुकवि पं. सुधाकर शर्मा को संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध संस्था
” कादम्बरी ” आगामी 31अक्टूबर को ज्ञानवारिधि पं. ब्रह्मदत्त तिवारी स्मृति
” वांग्मयभूषण ” से समालंकृत करने जा रही है!इस अवसर पर उन्हें सम्मान राशि 11 हजार रुपये, शाँल, पुष्पमाल और सम्मान-पत्र कादम्बरी के तत्वावधान में हर्ष – राजकुमार तिवारी सुमित्र द्वारा प्रदत्त किया जायेगा!ज्ञात होवे कि पं. सुधाकर शर्मा विरचित अनेक प्रबंधकाव्यों – मंथरा, पाषाणी, रत्नावली, अश्वत्थामा के अतिरिक्त बुंदेली काव्य रजउप्रिया, हिंदी गीत- प्रबंध रामप्रिया, गीतावाणी(आख्यानकाव्य )
एवं माँ महाकाव्य आदि के निहितार्थ साहित्य जगत उन्हें आये दिन सम्मानित कर रहा है!स्वदेश, भास्कर, ब्लिट्ज से माधुरी, धर्मयुग पर्यंत हिंदी पत्रकारिता – स्तम्भ लेखन – प्रकाशन परम्परा को समृद्ध करने वाले पं. सुधाकर शर्मा ने तीखे व्यंग्य, संस्मरण और उपन्यास की भी रचना की है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार कादम्बरी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में देश विदेश के ख्यातिनिष्ठ 129 साहित्यकारों- कलाकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया ज रहा है!

अन्य ख़बरें

त्योहारों की गरिमा बनाए रखते हुए सुरक्षा को दें प्राथमिकता : कलेक्टर

Newsdesk

ग्राम लड़सड़ा और डोरली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक विवेक पटेल

Newsdesk

जोगीवाड़ा में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading