21 C
Jabalpur
October 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रिंकु अरविन्द पाल को मिली शिवसेना के ग्रामीण जिला प्रमुख की जिम्मेदारी


_प्रदेश नेतृत्व ने जारी किया नियुक्ति पत्र, संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा_
सिवनी- शिवसेना मध्यप्रदेश द्वारा रिंकु अरविन्द पाल, जिला सिवनी को शिवसेना का ग्रामीण जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, शिवसेना सुप्रीमो स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के आदेश तथा शिवसेना सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सूल के निर्देश पर मध्यप्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर एवं प्रदेश संगठन प्रमुख ठाड़ेश्वर महावर से चर्चा के उपरांत यह नियुक्ति की गई है।

शिवसेना मध्यप्रदेश ने रिंकु अरविन्द पाल से अपेक्षा जताई है कि वे जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे और संगठन का विस्तार करेंगे। नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह पद एक वर्ष के लिए मान्य रहेगा। साथ ही, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है।

नियुक्ति के साथ ही संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी रिंकु अरविन्द पाल को सौंपी गई है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: शैल्बी हॉस्पिटल का लाइसेंस सस्पेंड, नए सेफ्टी ऑडिट का इंतजार

Newsdesk

अंकिता भंडारी प्रकरण: न्याय के लिए हर स्तर पर मजबूती से खड़ी रही धामी सरकार

Newsdesk

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या के बाद पंजाब में बंद का आह्वान

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading