29.5 C
Jabalpur
October 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कृति सैनन हॉरर फिल्म से मचाने आएंगी तहलका, मैडॉक फिल्म्स लगाएगा बड़ा दांव

कृति सैनन को जल्द ही एक हॉरर फिल्म में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। खबर है कि इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने उठाई है। कृति पहले भी इस बैनर की फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्हें भेडिय़ा और कॉकटेल 2 जैसी तमाम फिल्मों में देखा जा चुका है। इस बार उन्हें पूरी तरह से हॉरर फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। फिलहाल, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां चल रही हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, कृति ने अपनी अगली फिल्म के तौर पर एक हॉरर फिल्म को फाइनल किया है, जिसका नाम तय होना अभी बाकी है।
एक सूत्र ने बताया कि कृति खुद इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उन्हें हॉरर फिल्में देखना पसंद नहीं हैं, लेकिन उन्होंने एक अभिनेत्री के तौर पर खुद को चुनौती देने के लिए इस शैली को आजमाने की प्रबल इच्छा जताई थी, और यह फिल्म बिल्कुल सही समय पर उनके सामने आई है।सूत्र ने आगे बताया कि यह परियोजना कृति को एक नए अवतार में प्रस्तुत करेगी, जिससे उन्हें अभिनय के नए क्षेत्र में कदम रखने का अवसर मिलेगा।उन्होंने बताया कि एक सशक्त महिला नायिका को कहानी के केंद्र में रखकर, यह फिल्म आने वाले साल की सबसे बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्मों में से एक बनने की पूरी संभावना रखती है।अग देखना दिलचस्प होगा कि निर्माताओं की ओर से परियोजना की आधिकारिक पुष्टि कब होगी।

 

 

अन्य ख़बरें

बिना पहचान वाले ट्रोल्स की नकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देतीं मृणाल ठाकुर

Newsdesk

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म को मिली रिलीज तारीख, अगले साल मचेगा तहलका

Newsdesk

3-4 साल तक क्यों काम से दूर रहीं रश्मि देसाई?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading